चंपाई सोरेन को लेकर इरफान अंसारी ने कह दी बड़ी बात, बोले. खुद हेमंत सोरेन के चरणों में लाकर इस्तीफा दे देना….

जामताड़ा। चंपाई सोरेन के अगले कदम पर पूरे झारखंड की नजर है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बारे में कयास है कि बहुत जल्द ही वो भाजपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी उनकी तरफ से इस संबंध में कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गयी है, लेकिन चंपाई सोरेन के कड़े तेवर काफी कुछ बयां कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर चंपाई सोरेन के झामुमो छोड़ने की अटकलों पर मंत्री इरफान अंसारी का बयान आया है। इरफान अंसारी ने चंपाई सोरेन के झामुमो छोड़ने की तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे हैं, झामुमो के साथ ही रहेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि चंपाई सोरेन गद्दारी नहीं कर सकते हैं। जेल जाने वक्त हेमंत सोरेन चाहते तो इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन या किसी और को भी मुख्यमंत्री बना सकते थे लेकिन बड़ा दिल दिखाया और चंपाई सोरेन पर भरोसा जताया, कि मैं नहीं हूं, तो मेरे गैरहाजिरी में राज्य को देखियेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इतना बड़ा विश्वास दिखाया। हेमंत सोरेन जब जेल से छूटे तो चंपाई सोरेन को अपना इस्तीफा हेमंत सोरेन के पैर पर देना चाहिए था।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन पर विश्वास किया है और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। चंपाई सोरेन भाजपा के बहकावे में आने वाले नहीं हैं और पार्टी छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे।

मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि राजनीतिक गलियारों में लगाई जा रही अटकलों में कोई विश्वनीयता नहीं है, सरकार की सेहत पर कोई खतरा नहीं है। ना ही गठबंधन दल में कोई टूट की संभावना है।

Related Articles

close