झारखंड: मानदेय में बढोत्तरी, ग्रेड पे, अनुकंपा नियुक्ति, राज्य सरकार मनरेगाकर्मियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में

रांची। मनरेगाकर्मियों को राज्य सरकार जल्द ही बड़ी सौगात दे सकती है। प्रदेश के मनरेगाकर्मी अपनी मांगों पर इन दिनों मुखर है। प्रदेश के मनरेगा कर्मचारी इन दिनों चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दे रखी है कि अगर उनकी मांगों पर सरकार ने विचार नहीं किया, तो वो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे। इधर सरकार ने हड़ताल से पहले वार्ता की पहल की है। ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन ने मनरेगा कर्मियों को ग्रेड पे सुनिश्चित करने के साथ ही 60 साल तक सेवा और बीमा जैसे मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने का भरोसा दिलाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दरअसल सोमवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के प्रदेश कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मनरेगा आयुक्त के बुलावे पर वार्ता के लिए पहुंचा था। संघ के अनुसार, सचिव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि मणिपुर की तर्ज पर ग्रेड पे की संचिका अविलंब तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। आंगनबाड़ी कर्मियों एवं पारा शिक्षकों के समान अनुकंपा पर नौकरी का प्रविधान करने के लिए संचिका बढ़ाने को कहा गया है। साथ ही उन्हें अन्य सुविधा भी दिलाने की बात कही गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संघ के सदस्यों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर उनसे वार्ता की। वार्ता के बाद मनरेगा कमिश्नर के साथ संघ के सभी सदस्य ग्रामीण विकास सचिव के. श्रीनिवासन के कक्ष में पहुंचे। सचिव ने कहा कि ग्रेड पे देने में देरी हो सकती है, इसलिए तत्काल राहत प्रदान करने के लिए 15 दिनों के अंदर मानदेय में वृद्धि की जाएगी और फिर ग्रेड पे के लिये संचिका भी बढ़ा दी जाएगी। हालांकि इस आश्वासन के बाद मनरेगाकर्मी का रुख क्या होगा, ये स्पष्ट नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close