झारखंड में 11 सीटों पर NDA आगे, 2 पर JMM आगे, जयराम महतो भी चंद्रप्रकाश से पीछे

jharkhand mein 11 siton par NDA aage, 2 par jmm aage, jayaraam mahato aage chandraprakaash peechhe

Loksabha Result 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव का परिणाम 2019 को ही दोहराता दिख रहा है। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में एनडीए 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है। दुमका में सीता सोरेन की बढ़त 7569 वोट की हो गई है। बता दें कि सीता सोरेन, हेमंत सोरेन की भाभी हैं। इस बार वह अपनी पुरानी पार्टी के उम्मीदवार को टक्कर देती नजर आ रही हैं। गोड्डा और जमशेदपुर में BJP काफी आगे चल रही है। वहीं इंडी गठबंधन का बुरा हाल है। इंडी गठबंधन के उम्मीदवार काफी पीछे चल रहे हैं।

रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो, दुमका से सीता सोरेन, गोड्डा से निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं। इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं। दुमका से शिबु सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन की लीड लंबी हो गयी है। जबकि गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और राजमहल से झामुमों के ही प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा 1,519 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दुमका में सीता सोरेन को 12403 वोट मिले, नलिन सोरेन को 4834 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी 7569 वोट से आगे

धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो को अब तक मिले 30 हजार 488 वोट, कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को 9748 वोट, ढुल्लू महतो 20740 वोट से आगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरिडीह में निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो आगे चल रहे हैं। आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी से 4084 वोट से आगे चल रहे हैं।

रांची में बीजेपी के संजय सेठ पहले राउंड के बाद 4404 वोट से आगे. कांग्रेस की यशस्विनी सहाय को मिले 27825 और बीजेपी के संजय सेठ को 32229 वोट.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को 15150 और जेएमएम प्रत्याशी 5736 मत मिले. विद्युत वरण महतो 9414 मतों से आगे चल रहे हैं

राजमहल से जेएमएम के विजय हांसदा आगे

गोड्डा से निशिकांत दुबे आगे चल रहे हैं, प्रदीप यादव यहां से पीछे चल रहे हैं। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद दूसरे राउंड में 5588 वोटों से निशिकांत दुबे आगे

कोडरमा से पहले चरण की गिनती के बाद बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी आगे

दूसरे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी वीडी राम को 23785 वोट मिले. राजद प्रत्याशी ममता भुईयां को 12603 वोट. कामेश्वर बैठा को 956 वोट मिले. भाजपा प्रत्याशी 11182 मत से आगे चल रहे हैं.

Related Articles

close