झारखंड : मंत्री चमरा लिंडा ने सरना पद्धति से पूजा कर कार्यालय का किया शुभारंभ

झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल का गठन हो चुका है. सभी मंत्री पदभार ग्रहण करने के बाद एक्शन मोड पर काम कर रहे हैं ,जिसमें से मंत्री चमरा लिंडा लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. पदभार ग्रहण करने के बाद आज राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने प्रोजेक्ट भवन स्थित अपने कार्यालय में पूजा के बाद अपने ऑफिस का शुभारंभ किया.

बता दें मंत्री चमरा लिंडा ने प्रॉजेक्ट बिल्डिंग स्थित अपने कार्यालय का सरना पूजा पद्धति के द्वारा पूजन किया जिसके बाद कार्यालय का शुभारंभ किया गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री चमरा लिंडा विशुनपुर विधानसभा सीट से झामुमो के विधायक हैं उन्होंने भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव को मात दी थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close