Jharkhand News: एक साथ मिले स्वाइन फ्लू के आठ मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

जमशेदपुर: जिले में कोरोना व जापानी बुखार के मरीज के साथ अब स्वाइन फ्लू के मरीज भी मिलने लगे है।बुधवार को स्वाइन फ्लू को लेकर जिले में आउट ब्रेक हो गया। एक साथ आठ स्वाइन फ्लू के मरीज मिले है। जिसमें तीन दूसरे जिले के शामिल है। सभी मरीजों का इलाज टीएमएच में चल रहा है। इतने ज्यादा संख्या में स्वाइन फ्लू के मरीज मिलने से विभाग में हड़कप मच गया है।

20 संदिग्ध मरीजों का भेजा गया था नमूना

जिला सर्विलेंस विभाग के द्वारा एक सप्ताह पहले स्वाइन फ्लू के 20 संदिग्ध मरीजों का नमूना जांच के एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट आने पर आठ मरीज स्वाइन फ्लू के पाये गये। इसमें पांच शहर के व तीन दूसरे जिला के शामिल है. शहर में मानगो के दो, कदमा, एग्रिको व साकची के एक-एक मरीज शामिल है. वहीं सरायकेला, पश्चिम बंगाल व जामाडोबा के तीन मरीज शामिल है. ये सभी मरीज गले में खराश, सर्दी-खांसी व बुखार की शिकायत लेकर अस्पताल टीएमएच में भर्ती हुए थे। जहां इलाज कर रहे डॉक्टरों को संदेह होने पर इसकी जांच के लिए जिला सर्विलेंस विभाग को जानकारी दी. सर्विलेंस विभाग ने जांच के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा जिसकी बुधवार को रिपोर्ट आने पर आठ लोगों में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाये गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.


क्या कहते हैं सिविल सर्जन

जिले में कोरोना, जापानी बुखार के साथ स्वाइन फ्लू सहित कई तरह की बीमारी फैली हुई है. इसको लेकर हम सभी का सतर्क रहने की जरूरत है. इस दौरान स्पाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर तुरंत डॉक्टर से जांच कराये ताकि सही समय पर इलाज हो सकें.

डॉ साहिर पाल, सिविल सर्जन

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close