झारखंड : 22 मार्च को रांची बंद…सरना समाज का फ्लाईओवर के रैंप निर्माण के खिलाफ विरोध तेज…आज निकाला जाएगा मशाल जुलूस

Jharkhand: Ranchi bandh on March 22...Sarna community's protest against construction of flyover ramp intensifies

रांची। सिरमटोली के सामने फ्लाईओवर रैंप निर्माण को लेकर सरना समाज का विरोध बढ़ता जा रहा है। इसे बचाने के लिए 21 मार्च को मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जबकि 22 मार्च को पूर्ण रांची बंद का ऐलान किया गया है।

बंद के दौरान सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक प्रमुख चौक-चौराहों पर चक्का जाम किया जाएगा। सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने व्यापारियों और वाहन चालकों से बंद का समर्थन करने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

व्यापारी संगठनों को समर्थन की अपील

बंद को सफल बनाने के लिए झारखंड चेंबर, अंजुमन इस्लामिया, रोस्पा टावर दुकानदार संघ, ऑटो रिक्शा चालक संघ, बस चालक संघ समेत अन्य संगठनों को पत्र भेजकर समर्थन मांगा गया है।

सरकार को चेतावनी: भूख हड़ताल की तैयारी

प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करेंगे। उनका कहना है कि सरकार जनता की आवाज को अनसुना कर रही है, लेकिन किसी भी हालत में फ्लाईओवर का रैंप बनने नहीं दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close