झारखंड: मरीज खुद ही बन गया डाक्टर, पथरी का नहीं हुआ आपरेशन, खुद ही काट डाला अपना पेट, एंबुलेंस से …

Jharkhand: The patient himself became a doctor, the operation for the stone was not done, he himself cut his stomach, went out of the ambulance...

Jharkhand News : एक मरीज की पथरी का आपरेशन नहीं हो रहा था, दर्द से बेदम मरीज ने खुद ही अपना पेट काट लिया और आपरेशन करने लगा। हालांकि इस दौरान वो गंभीर रुप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसे मानसिक तौर पर बीमार बता रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मरीज का नाम गणेश है। वो केंदुआडीह से गंसाडीह का रहने वाला है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 50 साल के गणेश राय की पेट में पथरी है। काफी दिनों से वो पेट दर्द से परेशान था। उसका आपरेशन काफी दिनों से नहीं हो पा रहा था। दर्द से वो इतना परेशान हो गया था कि खुद ही अपना पेट काटकर उसने पथरी को निकालने की कोशिश की।हालांकि इसकी वजह से वो घायल भी हो गया। वो सड़क किनारे लहुलूहान हालत में था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों से पानी मांग रहा था। लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखा तो अस्पताल पहुंचाया, जहां SNMMCH में उसका इलाज चल रहा है। हालांकि डाक्टरों के मुताबिक मरीज की मानसिक स्थिति सही नहीं है। हालांकि डाक्टरों ने जब उससे जख्मी होने की वजह पूछा, तो बताया, कि पत्नी से लड़ाई में उसे चोट लग गयी। फिलहाल डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। मरीज के पेट में गंभीर चोट आयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close