झारखंड- पुलिस जवान की सड़क हादसे में मौत, कांस्टेबल की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

Jharkhand: Policeman dies in road accident; constable's bike hit by truck; police investigating

Jharkhand Police Constable News : सड़क हादसे में झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब कांस्टेबल की बाइक को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना झारखंड के पलामू जिले की है। जवान का नाम सोनू सिंह है, वो फिलहाल रांची में पोस्टेड थे और छुट्टी पर घर आये थे। घटना के बाद झारखंड पुलिस में शोक का माहौल है। पुलिस अब इस मामले में आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गयी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक पलामू जिला में देर रात एक हादसा हो गया। झारखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गयी है. पुलिस का जवान सोनू सिंह छुट्टी के दौरान घर आया था। जानकारी के अनुसार सोनू सिंह बिहार के औरंगाबाद गए हुए थे. वहां से लौटने के दौरान घर से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटा में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिवान बीघा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मारी है। पुलिस के मुताबिक सोनू सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे और वर्तमान में रांची में पदस्थापित थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोनू छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। इस दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. घटना को लेकर गांव में शोक व्याप्त है। हैदरनगर थाना प्रभारी धनंजय गोप ने बताया कि इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गयी है।

Related Articles

close