Jharkhand Police Transfer : SI-ASI का हुआ तबादला, कई थाना प्रभारी भी बदले गये, देखिये तबादला लिस्ट, किसे कहां भेजा गया…
Jharkhand Police Transfers: SIs and ASIs transferred; several Station House Officers (SHOs) also reassigned. Check the transfer list to see who has been posted where...

Police Transfer। झारखंड के देवघर में आगामी श्रावणी मेले की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई थानों के प्रभारी को इधर से उधर किया गया है। देवघर एसपी प्रवीण पुष्कर ने कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। सबसे अहम बदलाव बाबा मंदिर थाना में किया गया है, जहां नए थाना प्रभारी की नियुक्ति की गई है।
जारी आदेश के अनुसार मधुपुर थाना के सह थाना प्रभारी संतोष कुमार गुप्ता को अब बाबा मंदिर थाना का सह थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं बाबा मंदिर थाना में पदस्थ रवि ठाकुर को नगर थाना भेजा गया है।श्रावणी मेले के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को देखते हुए यह फेरबदल काफी अहम माना जा रहा है।
इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला
एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार कुल सात पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं—

अधिकारी वर्तमान पदस्थापना नई पदस्थापना
राजीव कुमार थाना प्रभारी, नगर थाना थाना प्रभारी, मधुपुर थाना
रवि ठाकुर थाना प्रभारी, बाबा मंदिर थाना थाना प्रभारी, नगर थाना
संतोष कुमार गुप्ता थाना प्रभारी, मधुपुर थाना थाना प्रभारी, बाबा मंदिर थाना
प्रियरंजन कुमार (पु०अ०नि०) बाबा मंदिर थाना थाना प्रभारी, चित्रा थाना
संदीप कृष्ण (पु०अ०नि०) तकनीकी शाखा, देवघर थाना प्रभारी, मोहनपुर थाना
विपिन कुमार (पु०अ०नि०) थाना प्रभारी, चित्रा थाना पुलिस केंद्र, देवघर
सालो हेंब्रम (पु०अ०नि०) थाना प्रभारी, मोहनपुर थाना पुलिस केंद्र, देवघर
श्रावणी मेले को देखते हुए लिया गया फैसला
देवघर में श्रावणी मेला कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने में जुटा है। माना जा रहा है कि बेहतर कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह तबादला सूची जारी की गई है।एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं।












