झारखंड: प्रोफेसर निकला हैवान, अपनी ही बहन की लूटी अस्मत, हुआ गिरफ्तार

सिमडेगा : जब शिक्षा देने वाला ही दागदार जायें, तो उनके सानिध्य में रहने वाले उनसे क्या सीख पाएंगे. कुछ ऐसी ही घटना सिमडेगा में सामने आई है. जहां युवाओं को शिक्षा देने वाले एक प्रोफेसर द्वारा आपसी रिश्ते को शर्मसार किया गया है. उस शिक्षक ने अपनी ही ममेरी बहन की अस्मत लूट ली. सिमडेगा की महिला थाना पुलिस ने ममेरी बहन से दुष्कर्म करने के आरोपी सिमडेगा कॉलेज में संविदा के पद पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी के अनुसार, छह माह पूर्व सिमडेगा कॉलेज, सिमडेगा में नागपुरी विभाग में संविदा पर कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अशोक बड़ाईक पत्नी के घर पर नहीं रहने के दौरान अपनी ममेरी बहन को घर का काम करने एवं घर की देखभाल करने के लिए बुलाया था. इसी क्रम में दबाव डालकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया. इधर, दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई. पीड़िता ने महिला थाना में धारा 376, 504 और 506 के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है. उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला थाने की पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर सिमडेगा कॉलेज के आवासीय परिसर से दुष्कर्म के आरोपी डॉ अशोक बड़ाईक को गिरफ्तार किया. एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close