झारखंड: शर्मनाक! बहन-भाई में ही हो गया अफेयर, शादी के दो महीने बाद भाई संग भागने की कोशिश, ग्रामीणों ने पकड़ा

Koderma News: कोडरमा में शादी के दो महीने बाद विवाहिता अपने चचेरे भाई के साथ भागने की कोशिश करते हुए पकड़ी गई। गांव में पंचायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी।

कोडरमा। बहन-भाई का रिश्ता तो पवित्र होता है, लेकिन झारखंड में भाई-बहन के बीच ही अफेयर शुरू हो गया है। झारखंड के कोडरमा जिले से रिश्तों की अजीब पेंच सामने आया है। तिलैया थाना क्षेत्र के गुमो गांव में शादी के महज दो महीने बाद एक विवाहिता अपने ही चचेरे भाई के साथ घर छोड़कर जाने की कोशिश करते हुए पकड़ ली गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की मौजूदगी में घंटों पंचायत चली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल युवक फरार है, जबकि पुलिस युवती और उसके परिजनों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच कर रही है।

दो महीने पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के अनुसार, गुमो हरिजन टोला निवासी 21 वर्षीय युवती का विवाह करीब दो माह पहले कोडरमा थाना क्षेत्र के चिकलाबर गांव में हुआ था। विवाह के बाद वह अपने ससुराल में रहने लगी थी। कुछ दिन पहले वह मायके आई थी। जब ससुराल पक्ष उसे वापस ले जाने पहुंचा और परिजनों ने भी लौटने के लिए कहा, तो उसने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने उससे वजह पूछी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार साल से चल रहा था प्रेम संबंध

इस दौरान पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका अपने चाचा के बेटे रोहित कुमार से पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक कारणों से उसकी शादी किसी और से कर दी गई। युवती का दावा है कि शादी से पहले युवक ने उसे भरोसा दिया था कि विवाह के बाद भी वह उसे अपने साथ ले जाएगा। इसी कारण दोनों लगातार संपर्क में बने रहे।

ससुराल में भी मिलने पहुंचता था युवक

युवती ने पुलिस को बताया कि विवाह के बाद भी युवक दो-तीन बार उसके ससुराल पहुंचा था। रिश्ते में भाई की वजह से ससुराल वालों ने भी कभी इस मेल मुलाकात का विरोध नहीं किया। लेकिन इन दोनों ने साथ रहने की योजना बना ली। फिर दोनों गांव छोड़कर जाने की तैयारी में थे, लेकिन परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिवार ने दोनों को पकड़ लिया और युवक मौके से किसी तरह फरार हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गांव में पंचायत, फिर पुलिस को दी गई सूचना

घटना की खबर फैलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। मामले को लेकर घंटों पंचायत चली। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी जाए और आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार हो। पंचायत के दौरान कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यदि दोनों भविष्य में साथ रहने का फैसला करते हैं, तो उन्हें गांव से बाहर रहना होगा। हालांकि ऐसे किसी निर्णय का कानूनी आधार नहीं है।

फरार युवक की तलाश में पुलिस

सूचना मिलने पर तिलैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती, उसके माता-पिता तथा ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फरार युवक की तलाश शुरू कर दी गई है। दोनों पक्षों के बयान और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में उचित कानूनी निर्णय लिया जाएगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close