झारखंड: शिबू सोरेन की दोनो बहु की होगी जीत या हार ! जानिए गांडेय उपचुनाव सहित राज्यभर की चुनाव रिजल्ट अपडेट

jharkhand: shibu soren ki dono bahu ki hogee jeet ya haar ! jaanie gaandey  upachunaav sahit raajyabhar ke chunaav ka apadet

Jharkhand chunav update। लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही झारखंड के गांडेय उपचुनाव पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय सीट से जेएमएम उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रही हैं. कल्पना सोरेन का मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार दिलीप वर्मा से है. गांडेय उपचुनाव का नतीजा आज आ रहा है. सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जीत किसकी होगी. जानकारों की मानें तो कल्पना सोरेन का पलड़ा भारी है. गांडेय उपचुनाव के नतीजों का रुझान लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही सुबह 9 बजे से आना शुरू हो जाएगा.

झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में एनडीए 12 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि इंडिया गठबंधन 2 सीटों पर आगे चल रहा है। पोस्टल बैलट की गिनती पूरी हो गई है। अब EVM से मतगणना शुरू हो गई। अगले 3 घंटे में नई सरकार की स्थिति लगभग साफ हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रांची से बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ और धनबाद से बीजेपी प्रत्याशी ढुलू महतो आगे चल रहे हैं। इधर, पलामू से भी बीजेपी कैंडिडट विष्णु दयाल राम भी आगे चल रहे हैं। इधर, दुमका से शिबु सोरेन की बहू और भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन आगे चल रही हैं।

जबकि गिरिडीह से झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो और राजमहल से झामुमों के ही प्रत्याशी विजय कुमार हांसदा 1,519 वोटों से आगे चल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीट आगे पीछे

राजमहल झामुमो बीजेपी
धनबाद बीजेपी कांग्रेस
गिरिडीह झामुमो आजसू
हजारीबाग बीजेपी कांग्रेस
कोडरमा बीजेपी भाकपा (माले)
चतरा बीजेपी कांग्रेस
पलामू बीजेपी आरजेडी
लोहरदगा बीजेपी कांग्रेस
खूंटी बीजेपी कांग्रेस
सिंहभूम बीजेपी झामुमो

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close