झारखंड-जवान शहीद: नक्सल अभियान में लगे जवान की दर्दनाक मौत, खराब मौसम की वजह से जवान की चली गयी जान, कोबरा बटालियन…

चाईबासा। सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। खराब मौसम की वजह से एक जवान की मौत हो गयी है। रांची से मिली जानकारी के अनुसार, तेज आंधी-तूफान के दौरान पेड़ गिरने से सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार की मौत हो गई। इस घटना ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है।

आपको मालूम है, कि सारंडा क्षेत्र में इन दिनों नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का विशेष अभियान चल रहा है। इस अभियान के दौरान मंगलवार देर रात मौसम अचानक खराब हो गया। तेज आंधी और तूफान के कारण बाबू डेरा कैंप के पास एक विशाल पेड़ गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के तुरंत बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और बुधवार तड़के हेलीकॉप्टर के जरिए एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया। उन्हें बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने पूरे सुरक्षा बल में शोक की लहर पैदा कर दी है।

डॉ. माइकल राज, जो झारखंड पुलिस में आईजी (अभियान) के पद पर पदस्थ हैं, ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेज आंधी-तूफान के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मौसम की चुनौती भी एक बड़ी समस्या बनकर सामने आ रही है।शहीद जवान राकेश कुमार सीआरपीएफ की कोबरा (COBRA) बटालियन में सिपाही के पद पर कार्यरत थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वे मूल रूप से औरंगाबाद जिले के दाउदनगर स्थित धमनी गांव के निवासी थे। उनके निधन की सूचना परिजनों को दे दी गई है, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है।रांची स्थित सीआरपीएफ कैंप में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव भेजा जाएगा। जवान की शहादत को लेकर सुरक्षा बलों में गहरा दुख और गर्व दोनों की भावना देखी जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close