झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कर्मियों को भी अब मिलेगा महंगाई भत्ता

Jharkhand State Housing Board employees will now also get dearness allowance

अब झारखंड राज्य आवास बोर्ड के कर्मियों को भी मंहगाई भत्ता मिलने वाला है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड की बैठक में इसे लेकर मंजूरी दे दी गई है. अध्यक्ष संजय लाल पासवान की अध्यक्षता में हुई 77वीं बोर्ड की बैठक में महंगाई भत्ता वृद्धि सहित कई प्रस्तावों पर मंजूरी मिली है.

निर्णय के बाद वर्तमान में देय मंहगाई भत्ता की दर 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत की दर कर दी गई है. झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में 20 दिसंबर 2024 को हुई बोर्ड निरीक्षण भवन सह गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरा लगाने की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झारखंड राज्य आवास बोर्ड की बैठक में ई-लॉटरी के जरिए से होने वाले जमीन, फ्लैट के आवंटन की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए कंप्यूटरीकृत प्रणाली के लिंक http://jshbelottery.jharkhand.gov.in की घटनोत्तर स्वीकृति मिली है. इसके अलावे आवास बोर्ड जमशेदपुर प्रमंडल में एक अमीन से दैनिक मजदूरी पर ली जा रही सेवा का मजदूरी भुगतान एवं अवधि विस्तार के स्वीकृति प्रदान की गई.

बता दें कि झारखंड राज्य आवास बोर्ड में राज्य सरकार के कर्मियों की भांति अनुमान्य विभिन्न भत्तों की स्वीकृति पर मुहर लगी है. बोर्ड की बैठक में जमशेदपुर  प्रमंडल के आदित्यपुर स्थित सहायक अभियंता भवन की मरम्मत कार्य को मिलाकर 13,31,300 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोर्ड ने झारखंड राज्य आवास बोर्ड जमशेदपुर प्रमंडल के क्षेत्राधिन आदित्यपुर एक स्थित निरीक्षण भवन की चारदीवारी की मरमत्ति कार्य के लिए 10,84,910 रुपए की प्रशासनिक स्वीकृत प्रदान की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close