झारखंड शिक्षक भर्ती: इसी महीने शुरू हो जायेगी नियुक्ति प्रक्रिया, मई तक स्कूलों में पोस्टिंग की तैयारी….

Jharkhand Teacher Vacancy : झारखंड में शिक्षक भर्ती से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने संकेत दिये हैं कि इसी महीने शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद कर्मचारी चयन आयोग नियुक्ति परिणाम जारी करने में जुटा है। जानकारी है कि इसी महीने नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी और मई तक स्कूलों में पोस्टिंग की तैयारी है।

आपको बता दें कि झारखंड में 26001 सहायक आचार्य की नियुक्ति को लेकर पिछले माह सुप्रीम कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने दो अलग-अलग मामलों में अपना निर्णय सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद अब परीक्षा में शामिल केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा सफल अभ्यर्थी नियुक्ति प्रक्रिया से बाहर हो जायेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं नियुक्ति में शामिल सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) को झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब क्वालिफाइंग मार्क्स में छूट नहीं मिलेगी। पारा शिक्षकों के मामले में आगे के कानूनी पहलुओं पर विचार किया जायेगा।  राज्य में 26 हजार सहायक आचार्य में से 13 हजार पद पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित है. जबकि झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफल पारा शिक्षकों की संख्या लगभग 11500 है.

जानकारी के मुताबिक  इसके बाद स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारी इस सप्ताह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शिक्षा विभाग की तैयारी है कि शिक्षा विभाग अगले शैक्षणिक सत्र शुरू होने के पूर्व नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राज्य में नया शैक्षणिक सत्र अप्रैल से शुरू होगा। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के निर्णय के बाद परीक्षा के रिजल्ट नये सिरे से तैयार करना होगा।सुप्रीम कोर्ट व झारखंड हाइकोर्ट के निर्णय के बाद इससे पड़नेवाले प्रभाव को लेकर इस सप्ताह स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी।

बैठक में कोर्ट के आदेश के विभिन्न पहलुओं पर विचार के साथ इससे पड़ने वाले प्रभाव पर भी विचार किया जायेगा। इससे सरकार को भी अवगत कराया जायेगा। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर न्यायालय के आदेश के बाद अब नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी की जायेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा, ऐसे में अप्रैल तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी कर लेने की तैयारी की जा रही है. विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में दिशा-निर्देश दिये गये हैं। झारखंड के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए इससे पूर्व वर्ष 2015 में आवेदन मांगा गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close