झारखंड: शिक्षकों को 8 महीने से नहीं मिला वेतन, 30 अप्रैल तक का शिक्षकों ने दिया अल्टीमेटम, काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

गुमला के घाघरा प्रखंड में आठ महीने से लंबित वेतन को लेकर शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा। काला बिल्ला लगाकर विरोध जताते हुए उन्होंने सरकार से जल्द भुगतान की मांग की और चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो 30 अप्रैल को बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Jharkhand Teacher News: घाघरा प्रखंड क्षेत्र में शिक्षकों के वेतन का इंतजार लंबा होता जा रहा है। लिहाजा शिक्षकों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। पिछले आठ महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने से परेशान शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार को अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ (अजप्ता) के आह्वान पर काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की और लंबित वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की।

इधर, प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने बताया कि पिछले आठ महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई शिक्षक ऐसे हैं जिन्हें दैनिक खर्च चलाने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार का भरण-पोषण, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य खर्च और अन्य जरूरी जिम्मेदारियों को निभाना उनके लिए चुनौती बन गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों का कहना है कि वे लगातार अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है। उनका आरोप है कि सरकार की लापरवाही के कारण वेतन भुगतान में लगातार देरी हो रही है, जिससे उनका मनोबल भी प्रभावित हो रहा है।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही लंबित वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। संघ के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के अनुसार आगामी 30 अप्रैल को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनके साथ इस तरह का व्यवहार अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द समाधान करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close