ससुर- दामाद का खूनी जंग : दामाद का काटा प्राइवेट पार्ट तो गुस्से में बौखलाए दामाद ने ससुर का काट दिया गला

गोड्डा : जिले के सुंदर पहाड़ी में आपसी विवाद में दामाद ने ससुर की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. दामाद विनोद पहाड़िया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में दामाद और ससुर में झगड़ा होने लगा. दरांती से ससुर देवा पहाड़िया ने अपने दामाद को घायल कर दिया. खबर है कि उसका गुप्तांग भी काट दिया था, गुस्साए विनोद पहाड़िया ने उसी दरांती से अपने ससुर की हत्या कर दी.

जानकारी के अनुसार, गोड्डा के सुंदरपहाड़ी थाना के डाबेड़ा पहाड़ी गांव में एक भोज में देवा पहाड़िया और उसका दामाद विनोद पहाड़िया पहुंचे थे. इस भोज में दोनों ने खाना खाया और फिर शराब पी. शराब पीने के दौरान ही दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई. जिसके बाद देवा ने अपने दामाद विनोद पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उसका गुप्तांग काट दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने ससुर के इस हमले से विनोद बेहद गुस्से में आ गया और उसने आव देखा ना ताव और उसी हथियार से अपने ससुर देवा की गर्दन पर हमला कर दिया. इस हमले से देवा की मौत हो गई. इस मामले की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो विनोद को गिरफ्तार कर लिया और फिर उसे उसे इलाज के लिए गोड्डा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. वहीं उसके ससुर देवा के शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया.

इस मामले में ग्रामीणों का कहना है कि ससुर और दामाद के घर आसपास ही हैं. दामाद की गलत नजर अपनी साली पर रहती थी, जिससे ससुर नाराज रहता था. ग्रामीणों आशंका जताई है कि हो सकता है कि शराब पीने के बाद इसी बात पर चर्चा हुई हो और गुस्से में दोनों एक दूसरे से भिड़ गए हों. हालांकि पुलिस का कहना है कि वे हर बिंदू पर जांच कर रहे हैं और जल्द ही खुलासा हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close