झारखंड: VIDEO- बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ युवक की अश्लील हरकत, टंकी पर उलटी बैठी थी लड़की, सामने से लड़का कर रहा…तभी SP ने

सिमडेगा/जशपुर। बाइक पर रोमांस करते प्रेमी जोड़े को खुद SP ने ही पकड़ लिया। ये प्रेमी जोड़ा झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के जशपुर ये जोड़ा घूमने आया हुआ था। इसी दौरान प्रेमी जोड़े ने बीच सड़क पर अश्लीलता शुरू कर दी। NH-43 पर चलती बाइक पर ये प्रेमी जोड़ा रोमांस करने में मशगूल था। इस बात से बेखबर की सड़क पर न सिर्फ आम लोग उनकी ऐसी शर्मनाक हरकत नोटिस कर रहे हैं, बल्कि पीछे आ रही गाड़ी में बैठे जिले के एसपी शशि मोहन सिंह भी उनकी करतूत देख रहे हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि बाइक की टंकी पर लड़की उलटकर बैठी थी और लड़के को कसकर पकड़कर बैठी थी। फिल्मी अंदाज में रोमांस करते हुए सड़क पर दोनों मौज मस्ती करते दिख रहे हैं। इन पर SP शशि मोहन सिंह की नजर पड़ी तो दोनों भागने लगे। पुलिस अधीक्षक ने अपनी कार से दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद बाइक सवार के खिलाफ चालान काटा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमाला का रहने वाला विनय साय (20) अपनी 18 साल की गर्लफ्रेंड के साथ स्पोर्टस बाइक पर सवार होकर खतरनाक तरीके से स्टंटबाजी कर रहा था। नेशनल हाईवे-43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान उसी तरफ जा रहे एसपी शशि मोहन सिंह की नजर उन पड़ गई।दोनों एसपी की कार देखकर भाग रहे थे।

पुलिस अधीक्षक ने कार से पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद कुनकुरी पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंपा। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत 500 रुपए का चालान भी काटा गया।प्रेमी युगल झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मायाली डैम घूमने आया था। लेकिन जिस तरीके से दोनों ने हरकत की वो कानून के हिसाब तो गलत है ही नैतिक रूप से भी ठीक नही है। इसलिए युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close