झारखंड Weather Alert: 26 जनवरी को सावधान! तिरंगा फहराने से पहले जान लें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Jharkhand Weather Alert: Be careful on January 26th! Know the weather conditions before hoisting the tricolor.

Jharkhand Weather Update के अनुसार झारखंड में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है। तापमान में उतार-चढ़ाव के बीच ठंड का हल्का असर अब भी बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि राज्य में अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और देर रात ठंड का अहसास बढ़ेगा। हालांकि इसके बाद तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 जनवरी को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान दिन के तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन सुबह-शाम की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है। Jharkhand Weather Update में यह भी साफ किया गया है कि ठंड अभी पूरी तरह से विदा नहीं हुई है और कुछ दिन तक इसका असर बना रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

26 जनवरी को मौसम का स्वरूप थोड़ा अलग रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 26 जनवरी की सुबह राज्य के कई इलाकों में कोहरा छा सकता है। इससे दृश्यता कम हो सकती है और सुबह के समय आवागमन प्रभावित हो सकता है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है।

आगे चलकर मौसम में फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग के अनुसार 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके दो दिन बाद इसका असर झारखंड में भी दिख सकता है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बढ़ सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रांची का न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे में 1.9 डिग्री अधिक है। मेदिनीनगर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री और गुमला में सबसे कम 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुल मिलाकर Jharkhand Weather Update लोगों को सुबह के समय सतर्क रहने की सलाह देता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close