Jharkhand Weather : जानें अगले एक सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम, छाया रहेगा कोहरा या खिलेगी धूप

रांची । झारखंड में सर्दी दस्तक दे चुकी है। सुबह और शाम के वक्त अब थोड़ी-थोड़ी ठंड महसूस होने लगी है। पिछले 24 घंटे में खूंटी में न्यूनतम पारा 13. 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। रांची में न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। जबकि सिमडेगा में 14. 6 गुमला में 14.8 और डाल्टनगंज में 14.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा है।

रांची मौसम केंद्र के मुताबिक अगले 7 दिनों तक यानी 7 नवंबर तक पूरे राज्य में सुबह के वक्त कोहरा और धुंध देखने को मिलेगा। इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा और मौसम शुष्क रहेगा। रांची की बात करें तो अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। उत्तर पूर्व झारखंड के देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। उत्तर पश्चिम झारखंड के कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और पलामू में अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से17 डिग्री तक रहेगा। सेंट्रल झारखंड के बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी और गुमला में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close