Jharkhand Weather News : 5 फरवरी से फिर बूंदाबांदी, आज-कल रहेगा मौसम साफ, लेकिन पांच के बाद फिर बादल, कोहरा धु्ंध का झारखंड में रहेगा डेरा

रांची। झारखंड में आज से मौसम सामान्य हो सकता है। मौसम विभाग ने उम्मीद जतायी है कि 3 फरवरी से प्रदेश में मौसम साफ हो जायेगा, वहीं धूप निकलनी शुरू हो जायेगी। इससे पहले शुक्रवार को भी कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई थी। कोहरे की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब मौसम धीरे-धीरे सामान्य हो सकता है। हालांकि शुक्रवार को भी सुबह कोहरे और धुंध से थोड़ी राहत मिली थी।

धनबाद, रांची, बोकारो सहित कई जिलों में सुबह धूप थोड़ी देर ही सही पर निकली थी। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में नमी आ रही है। इसकी वजह से झारखंड का मौसम प्रभावित हो रहा है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आज से मौसम साफ और बादल छंटने की उम्मीद है। जिससे न्यूनतम तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, कुछ जिलों में काफी घने कोहरे देखे जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3 फरवरी को मौसम और साफ हो सकता है। आसमान में बादल नजर नहीं आएंगे। राज्य के सभी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 4 फरवरी तक राज्य में मौसम साफ रहेगा लेकिन 5 फरवरी से मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 5 फरवरी को कुछ इलाकों में कोहरे और धुंध के साथ- साथ आसमान में हल्के बादल नजर आ सकते हैं।

7 फरवरी तक मौसम में यह बदलाव रहेगा। राज्य। में अगले 2 दिनों के दौरान न्यू।नतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने भी संभावना जाहिर की है कि बादल छंटने के बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। राज्य के कुछ जिलों में काफी घने कोहरे देखे जाएंगे। जिनमें खासतौर पर सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम,रांची, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, गुमला व सिमडेगा शामिल है। इन जिलों में खासतौर पर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close