Jharkhand Weather Update : होली के दिन होगा बारिश और वज्रपात, इस राज्य में बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन

रांची: झारखंड का मौसम (Jharkhand Weather) कल यानी 6 मार्च से बदलने वाला है। कई जगह आंशिक बादल छा जाएंगे। होली के दिन बारिश के साथ वज्रपात हो सकती है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 5 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हालांकि हवा के रुख से इसमें बदलाव की संभावना भी है।

छाये रहेंगे आंशिक बादल

केंद्र के मुताबिक 6 मार्च को राज्‍य के दक्षिण, पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रहेंगे। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा में देखने को मिलेगा। शेष भागों में आसमान मुख्‍यत: साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

7 को यहां बारिश

केंद्र के मुताबिक 7 मार्च को राज्‍य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रामगढ़, बोकारो, खूंटी, हजारीबाग, रांची, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

होली के दिन बारिश और वज्रपात

होली के दिन यानी 8 मार्च (बुधवार) को राज्य के सभी 24 जिलों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना मौसम केंद्र ने जतायी है. मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि इसके अगले दिन यानी 9 मार्च को झारखंड के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 8 मार्च को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन व वज्रपात होने की भी संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुजरात और राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन

बता दें कि समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना है, जबकि गुजरात और उससे सटे इलाकों के अलावा राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखा जायेगा. देवघर का तापमान 35 डिग्री के पार हो गया है, जबकि गिरिडीह का 32.5 डिग्री, गढ़वा का 34.3 डिग्री, रामगढ़ का 33.2 डिग्री और सिमडेगा का उच्चतम 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close