झारखंड- कम मिलेगा पैसा: मंईया सम्मान योजना से महिलाओं को लग सकता है झटका, इस बार सिर्फ इतनी ही राशि आयेगी खाते में, जानिये क्या है इसकी वजह ..

Jharkhand- You will get less money: Women may get a shock from Maiya Samman Yojana, this time only this much amount will come in the account, know what is the reason for this..

Jharkhand Mainya Samman Yojna : मंईया सम्मान योजना को लेकर झारखंड की महिलाओं को निराश करने वाली खबर है। इस बार महिलाओं के खाते में कम पैसे आ सकते हैं। पहले ये उम्मीद जतायी जा रही थी, कि दो महीने की राशि एक बार महिलाओं के खाते में ट्रांसफर होंगे, लेकिन खबरें बता रही है कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सिर्फ एक माह यानि मई माह की किस्त की राशि ₹2,500 प्रति लाभुक खातों में ट्रांसफर करने जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार तक पूरी हो जाएगी ट्रांसफर प्रक्रिया

खबर है कि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग की मंजूरी के बाद, राज्यभर के लगभग 52 लाख लाभुकों को यह राशि भेजी जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद जिला स्तरीय सामाजिक सुरक्षा कोषांगों ने लाभुकों की सूची बैंकों को सौंपनी शुरू कर दी है। यह प्रक्रिया शनिवार तक पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद संबंधित बैंक खातों में राशि ट्रांसफर होने लगेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

कब आएगा पैसा खाते में?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लाभुकों को उम्मीद थी कि उन्हें इस बार मई और जून की किस्त एक साथ मिलेगी, लेकिन फिलहाल केवल मई माह की राशि ही भेजी जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, 7 जुलाई से राशि लाभुकों के खाते में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। जिन जिलों में प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां किसी भी समय पैसा ट्रांसफर हो सकता है।

 

अक्टूबर तक की राशि पहले ही भेजी जा चुकी है

सामाजिक सुरक्षा निदेशक विजय कुमार ने जानकारी दी कि इस साल अक्टूबर माह तक की राशि मई में ही सभी जिलों को भेज दी गई थी। अब जिला स्तर पर खातों की जांच के बाद यह राशि लाभुकों तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि केवल उन्हीं महिलाओं को राशि दी जाती है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होता है।

 

किन्हें मिलता है योजना का लाभ?

• 18 से 50 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं इस योजना की पात्र हैं।

• जिनकी उम्र 50 वर्ष पार हो जाती है, उन्हें सूची से हटा दिया जाता है।

• आधार सीडिंग नहीं होने पर लाभ भी रोका जा सकता है।

• गिरिडीह में लाभुकों की संख्या सबसे अधिक है, इसके बाद रांची, धनबाद, बोकारो और पलामू का स्थान है।

 

अभी भी समय पर ट्रांसफर नहीं हो पा रही किस्त

नियम के मुताबिक हर महीने की 15 तारीख तक राशि ट्रांसफर होनी चाहिए, लेकिन यह प्रक्रिया नियमित रूप से देरी का शिकार हो रही है। विभाग इसे बैंक खातों की जांच की सतत प्रक्रिया बताता है, जिसमें आधार लिंकिंग, उम्र सत्यापन और पात्रता की जांच शामिल है।

Related Articles

close