पत्रकार की गोली मारकर हत्या : घर में घुसकर अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौके पर मौत, Video

बिहार : अररिया में एक अखबार के पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पत्रकार की पहचान विमल कुमार यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि विमल को उनके आवास में गोली मारी गई है. घटना आज (18 अगस्त) सुबह की है. वारदात को चार अपराधियों ने मिलकर अंजाम दिया. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक, अररिया जिले के रानीगंज स्थित विमल कुमार यादव के आवास पर तड़के चार अपराधी दाखिल हुए थे. उन्होंने विमल को जगाकर उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. पत्रकार विमल को सीने में गोली मारी गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जैसे ही इस घटना की जानकारी बाहर लोगों को हुई तो बवाल मच गया. पहले रानीगंज में लोगों ने हंगामा किया फिर अररिया पोस्टमार्टम स्थल पर भी हंगामा हुआ. अभी मौके पर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी है. एसपी से लेकर स्थानीय सांसद भी पहुंच चुके हैं.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अररिया एसडीओ शैलेश चंद्र दिवाकर व एसडीपीओ राम पुकार सिंह सहित रानीगंज थाना पुलिस मृत पत्रकार विमल यादव उर्फ पप्पू के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई. वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि विमल यादव के भाई को भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं घटना को लेकर मृत पत्रकार विमल यादव उर्फ पप्पू के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह 5:30 बजे के करीब 4 लोग उनके घर पर आए और गेट पर से विमल भैया कहकर आवाज दिया. आवाज सुनकर विमल यादव उर्फ पप्पू जैसे ही अपने गेट को खोलकर बाहर आए वैसे ही अपराधियों ने विमल यादव पप्पू को सीने में गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी अवस्था में पुनः घर अंदर गए और जमीन पर गिर गए हैं. जमीन पर गिरे अवस्था में विमल यादव की पत्नी ने देखा तो विमल यादव खून से लथपथ थे. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

वहीं घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. घटना की सूचना क्षेत्र में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. जिसके बाद सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने लगे, घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने आनन-फानन में मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. इस मामले को लेकर एरिया एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है. बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Related Articles

close