जज ने सरकारी आवास में लगाई फांसी, मौके से सुसाइड नोट बरामद

बदायूं से बड़ी खबर है। यहां सिविल जज का शव फंदे से लटकता मिला है। वह सरकारी आवास में रहती थीं। शनिवार सुबह इसकी जानकारी हुई। इसके बाद दरवाजा तोड़कर शव निकाला गया है। 29 साल की ज्योत्सना राय बदायूं में जूनियर डिवीजन मुंसिफ मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात थीं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनका शव फंदे से लटका मिला। प्रथमदृष्टया यह सुसाइड लग रहा है। क्योंकि, दरवाजा अंदर से बंद था। जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि, उसमें क्या लिखा है। यह अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जानकारी पर जिला जज, डीएम मनोज कुमार, एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का मुआयना किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close