कलयुगी पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, सेल्फी के बहाने पेड़ से बांध लगा दी आग

बिहार : मुजफ्फरपुर जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है. यहां एक महिला ने अपने पति को सेल्फी लेने के बहाने पेड़ से बांध दिया. इसके बाद उसे आग के हवाले करके जान से मारने की कोशिश की है. महिला के पति को आग में झुलसता देखकर स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिती गंभीर बनी हुई है। ये पूरा मामला जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वासुदेवपुर सराय पंचायत के एक गांव का है.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग का है। घायल शंभू कुमार की पत्नी छोटी कुमारी उसे पसंद नहीं करती थी । 1 साल पहले दोनों की शादी हुई थी। पत्नी छोटी कुमारी सुंदर और तेजतर्रार है जबकि पति शंभू कुमार थोड़ा सुस्त है और हकलाता है। शादी के बाद से ही छोटी अपने ससुराल में बवाल करती रहती थी।
एसकेएमसीएच में बर्न वार्ड में भर्ती घायल शंभू कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में एक कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। बीते दिनों पत्नी ने फोन कर उसे बुलाया। शनिवार की रात को पत्नी छोटी ने उसके साथ बहुत प्यार जताया और सेल्फी लेने के नाम पर घर के पास एक पेड़ से बांध दिया। बांधने के बाद भी उसने अपने पति को प्यार दुलार करके बहलाया फुलाया। शंभू जब आश्वस्त हो गया कि वह उसकी पत्नी वाकई उससे प्यार करती है तो छोटी पीछे चली गई। उसने मिट्टी तेल का डब्बा लाया और शंभू के ऊपर छिड़ककर तुरंत आग लगा दी।











