खान सर बनेंगे नेता, जानिये किस पार्टी में होने वाले हैं शामिल, मुख्यमंत्री के बाद अब इस सीनियर लीडर से मुलाकात

Khan Sir will become the leader, know in which party Shami is going to join, after the Chief Minister, now meet this senior leader

Khan Sir News: देश के चर्चित शिक्षक खान सर जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं। खान सर जनता दल यूनाईटेड में शामिल होने वाले हैं। कल ही जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा (JDU Manish Verma) से मुलाकात के बाद इसे लेकर चर्चा शुरू हो गयी है। गुरुवार की शाम ये मुलाकात हुई। अटकलें लग रही है कि खान सर जेडीयू का दामन थामने का मन बना रहे हैं?

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इससे पहले वो सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से भी मुलाकात कर चुके हैं। अब उनकी मुलाकात अब मनीष वर्मा से वो मिले हैं। ऐसे में कयासों का दौर शुरू हो गया है। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा ने मुलाकात की तस्वीरों को अपने एक्स अकाउंट से शेयर किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनीष वर्मा रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। वे सीएम नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते हैं। यही वजह है कि नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी है और जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। अभी कुछ दिनों से मनीष वर्मा भी लगातार अलग-अलग जिलों में जाकर सभाएं कर रहे हैं। उन्होंने मुलाकात की वजह उन्होंने अपने पोस्ट में बताई है। लिखा , “आज पटना आवास पर बिहार और देश के जाने-माने शिक्षक खान सर का आना हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उनके साथ बिहार की शिक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने सहित बिहार के विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई. निश्चित रूप से बिहार सहित पूरे देश के छात्रों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को सुलभ बनाने में आपकी भूमिका सराहनीय है। आपको बता दें कि लोगों से मिल रहे हैं. नीतीश कुमार के किए गए कामों के बारे में लोगों को बता रहे हैं. अब उनकी और खान सर की मुलाकात के बाद कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं.

Related Articles

close