झारखंड मौसम अलर्ट: रांची समेत 20 जिलों में आज भारी बारिश और आंधी का खतरा, जानिए अपने जिले की स्थिति!

Jharkhand weather alert: There is a risk of heavy rain and storm in 20 districts including Ranchi today, know the situation of your district!

Jharkhand Weather Forecast : रांची : झारखंड में प्री-मानसून गतिविधियों ने दस्तक दे दी है और राज्यभर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार, राज्य के अधिकांश जिलों में 27 से 31 मई तक मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तेज हवा और आंधी का खतरा : कहां-कहां अलर्ट

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के दक्षिणी जिले – पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां को छोड़कर अन्य सभी हिस्सों में तेज़ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में 20 जिलों को चेतावनी सूची में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिजली गिरने और वर्षा की संभावना

राज्य के कई हिस्सों में 26 और 27 मई को हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आगामी पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन गरज-चमक और तेज़ हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बारिश और तापमान का रुझान

धालभूमगढ़ (पूर्वी सिंहभूम) : 47.4 मिमी वर्षा

डाल्टेनगंज : सर्वाधिक अधिकतम तापमान – 35.2°C

लातेहार : न्यूनतम तापमान – 20.5°C

रांची : अधिकतम – 30.9°C | न्यूनतम – 22.6°C

राजधानी रांची में 31 मई तक आंशिक बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ हल्की वर्षा हो सकती है।

Related Articles

close