लातेहार: नक्सलियों का उत्पात, निर्माण कार्य में लगे मशीनों को फूंका, मजदूरों के साथ की मारपीट

लातेहार : जिला में एक बार भाकपा माओवादियों ने तांडव मचाया. प्रखंड महुआडांड़ थाना क्षेत्र के चुटिया गांव में माओवादियों ने पुल निर्माण कार्य में लगे मिक्सर मशीन को आग के हवाले कर दिया. इसके अलावा पुल निर्माण कार्य में लगे चार मिस्त्री और कर्मियों के साथ मारपीट भी की. घटना सोमवार रात 8 बजे की है. मजदूरों ने बताया कि नक्सली पांच की संख्या में आये थे।

बता दें कि भापका माओवादी लगातार राज्य के अलग-अलग इलाकों में लगातार इस तरह की घटनाओं को दे रहे हैं. वहीं उग्रवादी और पीएलएफआई नक्सलियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है. पिछले दिनों लोहरदगा में उग्रवादियों ने तीन नहरों के पक्कीकरण और मरम्मती के काम में लगे मशीनों को आग के हवाले कर दिया. इससे पहले उग्रवादियों ने सोते हुए मजदूरों को उठाकर गोली मारने की धमकी दी थी. वही, खूंटी में पीएलएफआई के उग्रवादियों ने लेवी के लिए दो जेनरेटर जला दिए थे. हालांकि, घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close