BJP नेता का LIVE मर्डर: बीच बाजार में भाजपा नेता को नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से काट डाला, चुनाव के ठीक पहले की वारदात से मचा हड़कंप, देखिये वीडियो

नारायणपुर/रायपुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से ठीक पहले नक्सलियों ने बड़ी वारदात की है। चुनाव के दो दिन पहले नक्सलियों ने एक भाजपा नेता को भरी भीड़ में मौत के घाट उतार दिया। नक्सलियों की इस खूनी वारदात का LIVE वीडियो भी सामने आया है। घटना छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित नारायणपुर की है, जहां भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या बीच बाजार में कर दी गयी थी। आपको बता दें कि इसके पहले भी तीन बीजेपी नेताओं की हत्या हो चुकी है। बीजेपी नेता नीलकंठ काकेम, रामधर अलामी और बिरझू ताराम की 5 से 11 फरवरी के बीच हत्या हुई थी।

भाजपा नेता की हत्या के ठीक पहले का एक VIDEO सामने आया है। वीडियो में रतन दुबे सप्ताहिक बाजार में माइक के जरिये लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर रहे है, तभी उनके सर पर पीछे से वार किया जाता है, जिसके बाद भगदड़ मच जाता है। हालांकि चश्मदीदों का कहना है कि पहली बार कुल्हाड़ी लगने के बाद रतन दुबे खुद से उठकर भागने लगे, लेकिन उनका कुछ दूर तक नक्सलियों ने पीछा किया और फिर पीछे से कुल्हाड़ी उनके सर पर मारी, जिसके बाद उनकी मौत हो गयी। वो भाजपा प्रत्याशी केदार कश्यप के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक मृतक रतन दुबे चुनाव समन्वयक और भाजपा की नारायणपुर जिला इकाई के उप प्रमुख थे। वहीं वो जिला पंचायत के सदस्य थे। कोसलनार गांव में एक अभियान के दौरान शाम करीब साढ़े पांच बजे धारदार हथियारों से बीजेपी नेता के ऊपर हमला किया गया। रतन दुबे इस साल मारे जाने वाले छठे भाजपा नेता हैं। हालांकि रतन दुबे को सुरक्षा नहीं मिली थी।माओवाद प्रभावित बस्तर क्षेत्र में 24 बीजेपी नेताओं को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई थी। हालांकि इनमे रतन दुबे का नाम शामिल नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close