…लो भाई टीम इंडिया ही फंस गयी जाम में, ‘जाम’ सिर्फ भारत में नहीं… इंग्लैंड में भी! ट्रैफिक में फंसी टीम इंडिया, 45 मिनट लेट हुआ टॉस

...Well, Team India itself got stuck in a traffic jam—and it’s not just in India... it happened in England too! Team India got caught in traffic, causing a 45-minute delay to the toss.

साउथम्प्टन। अक्सर भारतीय ट्रैफिक जाम का मजाक उड़ाने वाले क्रिकेट प्रेमियों को शनिवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। इस बार टीम इंडिया इंग्लैंड की सड़कों पर ट्रैफिक जाम में फंस गई, और नतीजा यह हुआ कि भारत-इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मैच का टॉस 45 मिनट की देरी से कराना पड़ा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साउथम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे होना था, लेकिन टीम इंडिया की बस रास्ते में ट्रैफिक में ऐसी फंसी कि खिलाड़ी समय पर स्टेडियम ही नहीं पहुंच सके। आखिरकार टीम के पहुंचने के बाद शाम 7:15 बजे टॉस कराया गया और मैच की औपचारिकताएं आगे बढ़ सकीं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सोशल मीडिया पर इस घटना के बाद मजेदार प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। किसी ने लिखा, “अब पता चला, ट्रैफिक सिर्फ दिल्ली-बेंगलुरु में नहीं, लंदन-साउथम्प्टन में भी लगता है।” वहीं एक यूजर ने चुटकी ली, “इंग्लैंड ने मैच से पहले ही भारत को ट्रैफिक में रोक लिया।”

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हालांकि ट्रैफिक जाम ने मैच की शुरुआत जरूर देर से कराई, लेकिन सीरीज का फैसला पहले ही हो चुका था। पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि अगले तीनों मैच जीतकर इंग्लैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली थी। यह 2019 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत की पहली द्विपक्षीय टी20 सीरीज हार है। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने सात साल बाद लगातार दूसरी टी20 सीरीज भी गंवाई। इससे पहले आयरलैंड ने भारत को 2-0 से हराया था।

 

एक बात तो तय है… ट्रैफिक जाम की समस्या अब इंटरनेशनल हो चुकी है। फर्क सिर्फ इतना है कि भारत में लोग ऑफिस देर से पहुंचते हैं, जबकि इंग्लैंड में टीम इंडिया टॉस के लिए!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close