रात में आया प्रेमी का फोन…..और 3 बच्चों की मां, पांचवें प्रेमी के साथ हो गयी फरार, पिछली शादी भी प्रेमी के साथ ही की थी, परेशान पति ने दर्ज करायी FIR

आजमगढ़। प्यार इतना परवान चढ़ा, कि तीन बच्चों की मां अपने पांचवें प्रेमी के साथ फरार हो गई। अजब प्रेम की ये गजब कहानी उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ की है। पत्नी की अब इस आशिकी पर पति सर पीट रहा है। पति अनिल राजभर ने पत्नी रीना की बेवफाई को लेकर थाने में शिकायत की है। पति अनिल राजभर ने पुलिस को बताया कि वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था। यहां उसकी मुलाकात रीना नाम की युवती से हुई थी। यह दोस्ती प्यार में बदली और दोनों ने विंध्याचल मंदिर में शादी कर ली।

पति के मुताबिक शादी के बाद वह अपनी पत्नी रीना को लेकर गांव आ गया और दोनों राजी खुशी से रहने लगे। रीना ने पहले एक बेटी को जन्म दिया. उसके बाद दो जुड़वा बेटे भी हुए। शादी और बच्चे के बाद भी रीना कई लड़कों से संपर्क में थी। हालांकि वो अपने पति से बोलती थी, कि उसके कई फ्रेंड थे, पर अभी उसकी किसी से दोस्ती नहीं है। पति के मुताबिक वो पत्नी पर पूरा भरोसा था और वो उससे बहुत प्रेम भी करता था, लेकिन उसकी पत्नी बेवफा निकली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति के मुताबिक वो काम के लिए बाहर जाता था, इसी दौरान उसकी पत्नी किसी और लड़के से बात करती थी। कई बार देर रात में भी उसका नंबर व्यस्त रहता था। इसी बीच 3 अगस्त रात 8 बजे रीना के पास किसी का फोन आया और वो शौच करने का बहाना बनाकर घर से निकल गई। काम से लौटने के बाद जब पत्नी उसे घर पर नहीं मिली तो उसने बच्चों से पूछा कि मम्मी कहां हैं, इस पर बच्चों ने जवाब दिया कि वो शौच करने बाहर गई है।

लेकिन उसके बाद वो नहीं लौटी। खोजने पर भी पता नहीं चला तो 4 अगस्त को उसने थाने में पत्नी के गुमशुदगी होने की शिकायत दर्ज कराई। महिला अपनी चार साल की बेटी और दो साल के दो जुड़वां बेटे को छोड़कर भाग गयी है। पति अनिल राजभर का कहना है कि उसकी पत्नी कई शादी कर चुकी है, वो ज्यादा दिन किसी के साथ नहीं ठहर पाती है। वो 9 साल सिर्फ उसी के साथ रही है। रीना अब तक कोई लोगों को धोखा दे चुकी है। पति के मुताबिक उसके पहले भी पत्नी रीना के तीन प्रेमी थे, चौथा वो था, जिसके साथ शादी हुई और अब वो पांचवे प्रेमी के साथ फरार हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close