युवती को झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, दो बार हुई गर्भवती, FIR के बाद गिरफ्तार

पश्चिम सिंहभूम। युवती के यौन शोषण मामले में युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने धर्म छुपाकर दूसरे धर्म की युवती को प्रेमजाल में फंसाया और फिर गर्भवती कर दिया। मामला पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र का है। आरोपी को शिकायत दर्ज होने के चौबीस घंटे के अंदर गिफ्तार कर उसे सोमवार को जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर लोको कॉलोनी निवासी रेल कर्मचारी अख्तर खान के बेटे अदनान खान ने दो साल पहले खुद को अमित कुमार बताकर एक हिंदू नाबालिग लड़की से दोस्ती की और प्यार का झांसा दिया। प्रेमिका ने अदनान से बार-बार उससे उसके धर्म के बारे में पूछा लेकिन युवक खुद को बिहार का रहने वाला अमित कुमार बताता रहा। इस दौरान शारीरिक संबंध बने और इस तरह नाबालिग गर्भवती हो गई। झांसा देकर युवक ने मंदिर में शादी कर ली और फिर बाद में उसे गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लड़के के घरवालों ने जब लड़की को नहीं अपनाया तो युवक ने लड़की को उसके घर पर छोड़ दिया। इस दौरान दोनों मिलते रहे। इधर लड़की दोबारा से गर्भवती हो गयी। लड़की के घरवालों को जब मामले की जानकारी हुई, तो चक्रधरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गयी। पुलिस ने लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपी अदनान खान के खिलाफ बलात्कार और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसका चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल करवाकर उसे चाईबासा जेल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close