बड़ा हादसा : बस का भीषण एक्सीडेंट, स्कूली बच्चे समेत 3 की मौत , दर्जनों घायल

बस हादसा : सोमवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. समस्तीपुर जिले के खानपुर इलाके में यात्री बस पलटने से एक स्कूली छात्रा समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा सुबह करीब 10 बजे खानपुर थाना इलाके में रेबड़ा चौक पर हुआ. बच्ची स्कूल जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी थी. उसी दौरान बस पलटने से वह उसके नीचे दब गई. इसके अलावा बस में सवार एक यात्री और बस के खलासी की भी इस हादसे में मौत हो गई. बस में सवार एक दर्जन यात्री चोटिल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सूचना पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, बस समस्तीपुर से बहेड़ी जा रही थी। उस पर 30 से अधिक लोग सवार थे। ग्रामीणों ने बताया कि चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ। रेबड़ा चौक पर मोड़ होने के बावजूद चालक ने तेज गति में ही बस को घुमा दिया, जिससे असंतुलित होकर वह पलट गई। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जा रही बच्ची सड़क पार करने के लिए किनारे खड़ी थी, उसी पर बस गिर गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में बस को उठा कर खड़ा किया, तब तक बच्ची की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतका की पहचान रेबड़ा निवासी महेश शर्मा की 13 वर्षीय पुत्री निखिला कुमारी के रूप में हुई है। उसके अलावा बस के खलासी शिवाजीनगर के रजौर निवासी नामदेव एवं यात्री दरभंगा जिले के बिरौल थाना के अम्बा बिजौलिया निवासी बौकू चौपाल की मौत हुई। हादसे में जख्मी लोगों को आननफानन में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल भिजवाया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close