Alia Bhatt : नशे की हालत में अजीब हरकतें करती थीं आलिया भट्ट, लोगों ने किया जमकर ट्रोल…आलिया ने कही ये बात

आलिया भट्ट बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक हैं. आज बॉलीवुड में आलिया भट्ट के नाम का सिक्का उछलता है. अभिनेत्री ने साल 2012 में अपने करियर की शुरुआत की थी. इनकी पहली फिल्म करण जौहर द्वारा निर्मित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ थी. आज के समय में हर डायरेक्टर आलिया के साथ काम करना चाहता है. अभी हाल ही में आलिया भट्ट का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बता रही हैं कि नशे की हालत में वो कैसी हरकतें करती हैं.

वायरल वीडियो में आलिया भट्ट के साथ कटरीना कैफ नजर आ रही हैं. दोनों नेहा धूपिया के शो में पहुंची हैं जहां इन्होंने कपड़ों में ट्विनिंग कर रखी है. इस दौरान नेहा धूपिया आलिया भट्ट से सवाल करती हैं कि आप जब नशे में होती हैं तो सबसे अजीब हरकत क्या करती हैं. इस पर आलिया ने कहा कि ‘मैं बच्चों की तरह बिहेव करती हूं, अजीब-अजीब तरह के फेस बनाती हूं..’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आलिया ने कही ये बात

आलिया की इस बात को सुनकर वहां कटरीना और नेहा दोनों हंसने लगते हैं. आपको बता दें कि आलिया के इस वीडियो पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं एक यूजर ने लिखा- आप बहुत क्यूट हैं, वहीं दूसरे यूजर का कहना है कि इसलिए आपकी बेटी भी बिल्कुल आपकी तरह मुंह बनाती हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा- कि क्या आप भी ड्रिंक करती हो.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं कुछ ने आलिया भट्ट को इसके लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा- ओवर एक्टिंग की दुकान, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- पीने के बाद हर किसी को होश रहता है कि वो क्या कर रहा है..ये खुद को करीना कपूर समझ रही है अपनी Identity भूल गई है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close