Anant-Radhika Wedding: छाया ऐश्वर्या-दीपिका का स्वीट मोमेंट, इमोशनल होकर एक दूसरे को लगाया गले

मुंबई। मुकेश अंबानी के बेटे की शादी पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है। मार्च में अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी हुई थी, जिसके बाद समय-समय पर कई और फंक्शन का आयोजन किया गया। 12 जुलाई को कपल ने रॉयल स्टाइल में शादी की। इस ग्रैंड वेडिंग के बाद शनिवार की शाम अनंत और राधिका की ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ, जिसमें एक बार फिर सितारों का जमावड़ा देखने को मिला।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चर्चा में अनंत-राधिका के वेडिंग फंक्शन्स

अनंत और राधिका के फंक्शन इस साल 1 मार्च से ही शुरू हो गए थे। गुजरात के जामनगर में तीन दिन तक पहला प्री वेडिंग फंक्शन हुआ। इसके बाद मई में इटली में दूसरी प्री वेडिंग का आयोजन किया गया। 12 जुलाई को कपल ने शाही अंदाज में शादी की और हमेशा के लिए एक दूजे का हो गया। अब शनिवार शाम ब्लेसिंग सेरेमनी का आयोजन हुआ। यहां हर कोई अपने बेस्ट लुक में शामिल हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐश्वर्या-दीपिका ने लूटी लाइमलाइट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेडिंग सेरेमनी में अंबानी परिवार तो सबसे हटके लुक में नजर आया ही। सितारों और दुनियाभर की मशहूर हस्तियों से सजी शाम में बॉलीवुड वाले भी कम खूबसूरती से तैयार होकर नहीं आए। इस बीच सबकी नजर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के बीच का स्वीट मोमेंट कैप्चर हुआ है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादोकण और ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अनंत और राधिका की वेडिंग सेरेमनी अटेंड की थी। उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाते देखी जा सकती हैं।

यूजर्स ने शेयर किया पुराना वीडियो

सोशल मीडिया पर एक फैन ने इनका वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों एक दूसरे को गले लगाती देखी जा सकती हैं। इस क्लिप को शेयर करने के साथ फैन ने लिखा, ‘बेबीज ऐशपिका।’ इसी के साथ एक अन्य यूजर ने इनका पुराना क्लिप शेयर किया है, जिसमें दोनों एक दूसरे के साथ मस्ती के साथ डांस करती देखी जा सकती हैं।

Related Articles

close