Lip Care Tips: क्या आपके होंठ भी हो गए हैं काले? इन टिप्स को करें फॉलो

Lip Care Tips: मुलायम और गुलाबी होंठ देखने में बेहद आकर्षक लगते हैं और ये आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। यही वजह है कि महिलाएं अपनी त्वचा के साथ-साथ अपने होठों का भी खास ख्याल रखती हैं। ऐसे में आप इन्हें मुलायम और गुलाबी बनाए रखने के लिए घरेलू तरीके आजमा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पोषक तत्वों की कमी

ये तो हम सभी जानते हैं कि सिगरेट पीने से होंठ काले हो जाते हैं। क्योंकि इसमें निकोटीन होता है, जो त्वचा को प्रभावित करता है। इसके साथ ही पोषण की कमी भी मुख्य कारणों में से एक है। विटामिन ए, सी, बी2 जैसे विटामिन की कमी से होंठ रूखे और काले हो जाते हैं। इसलिए अपने आहार में खट्टे फलों को शामिल करें। आप अपने आहार में पपीता, टमाटर, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, नट्स, अनाज, दूध आदि को शामिल करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस तरह से अपने होठों को स्क्रब करें

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर आपके होंठ काले हो गए हैं तो स्क्रबिंग फायदेमंद हो सकती है। इसके लिए चीनी लें और उसमें जैतून का तेल और नींबू के रस की कुछ बूंदें मिला लें। अब इस मिश्रण से अपने होठों को अच्छी तरह से स्क्रब करें और फिर पानी से साफ कर लें। इसके अलावा चेहरा धोने के बाद अपने होठों को मुलायम तौलिए से रगड़ें।

ये देसी नुस्खा भी काम आ सकता है

रात को सोने से पहले अपने होठों पर बादाम का तेल लगाएं और रात भर लगा रहने दें। आप चाहें तो बादाम का पेस्ट बनाकर भी लगा सकते हैं, जिससे त्वचा की रंगत हल्की हो जाएगी।

Related Articles

close