Rainy Season: घर के आसपास नहीं आएंगे एक भी कीड़े, बस करें ये 5 आसान उपाय

Rainy Season: बरसात का मौसम शुरू होते ही घर में कीड़े मकोड़े आने लगते हैं।एक तरफ जहां बारिश होने से घर के आसपास हरियाली छा जाती है वहीं दूसरी तरफ बारिश के वजह से कीड़े भी आ जाते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई बार इन कीड़ों के काटने से लोगों को काफी खुजली का सामना करना पड़ता है। आप अगर घर के कीड़ों को दूर करना चाहते हैं तो आपको स्टेप्स को अपना सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नींबू-बेकिंग सोडा (Rainy Season)

कीड़ों को घर से दूर रखने के लिए सबसे सस्ता उपाय नींबू और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल है। आप पानी में नींबू का रस और बेकिंग सोडा मिलाकर एक बोतल में भर लीजिए। अब घर के कोनों में छिड़काव कर दीजिए। जहां कीड़े ज्यादा दिखते हैं जैसे कि रसोई, बाथरूम और बेडरूम में ज्यादा छिड़कें। इस उपाय को सप्ताह में एक बार जरूर कर लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नीम का तेल

नीम का तेल एक कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए कीड़ों को भगाने के लिए नीम के तेल में थोड़ा पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लीजिए। इस घोल को घर के बाहर और अंदर छिड़क कीजिए। इससे आपका घर साफ रहेगा और कीड़े-मकोड़े बिल्कुल भी नहीं आएंगे।

काली मिर्च

काली मिर्च भी कोड़े-मकोड़े की दुश्मन मानी जाती है। इसलिए इसे पीसकर पानी में मिला लीजिए। अब स्प्रे बोतल की मदद से घर के कोनो-कोनो में अच्छे से छिड़काव कर दीजिए। दरअसल कीड़ों को मिर्च की तेज गंध पसंद नहीं आती, इसलिए इससे दूर भागते हैं। यह सस्ता और आसान तरीका आपके बहुत काम आ सकता है।

काली फिल्म

कीड़ों को घर से दूर रखन के लिए काली फिल्म भी बहुत काम आ सकती है। आप दरवाजे और खिड़कियों पर काली फिल्म चिपका दीजिए। यह एक पतली शीट होती है, इससे रात में घर की रोशनी बाहर नहीं जाती। जबकि कीड़े रोशनी देखकर ही आते हैं। ऐसे में फिल्म लगाने से उन्हें रोशनी नहीं दिखेगी, इससे कीड़े घर में नहीं आएंगे।

Related Articles

close