अंबानी की शादी में लगा नेताओं का जमघट, आज प्रधानमंत्री और विपक्ष के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना

मुंबई, 13 जुलाई, 2024:जाने माने उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत व राधिका की शादी धूमधाम से हुई। देश विदेश के हजारों मेहमानों ने विवाह समारोह की शोभा बढ़ाई। राजनीतिक क्षेत्र की कई हस्तियों भी नवदम्पति को आशीर्वाद देने पहुंची। सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों तरफ के तमाम नेता अंबानी की वेडिंग सेरेमनी में नजर आए। प्रधानमंत्री और विपक्ष के कई बड़े नेताओं के आज आशीर्वाद कार्यक्रम में पहुंचने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विवाह में शामिल होने वाले देश के शीर्ष विपक्षी नेताओं में टीएमसी पार्टी नेता और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे व बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शीर्ष नेताओं में शामिल थे। शिवसेना (यूबीटी) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी-(शरद पवार) पार्टी की वरिष्ठ नेता सुप्रिया सुले भी विवाह में मौजूद रहीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र में प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस से अनंत राधिका की शादी में शामिल होने वाले नेताओं की लंबी लिस्ट है। कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, अजय माकन, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी और राजीव शुक्ला सहित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पार्टी में मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अंबानी की शादी में नेताओं का जमघट लगा है, आज प्रधानमंत्री और विपक्ष के कई बड़े नेताओं के पहुंचने की संभावना है,ममता मता बनर्जी, अखिलेश यादव व लालू यादव पहले ही शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस से दिग्विजय सिंह, आनंद शर्मा, सलमान खुर्शीद, अभिषेक मनु सिंघवी और राजीव शुक्ला मौजूद हैं।

• प्रधानमंत्री और विपक्ष के कई बड़े नेताओं की आज पहुंचने की संभावना

एनडीए पार्टी के प्रमुख नेताओं में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार, भाजपा नेता स्मृति ईरानी और आरपीआई नेता रामदास अठावले भी आशीर्वाद देने पहुंचे।

Related Articles

close