ब्रेकिंग: बम धमाके में कई लोग घायल, बैग में रखा हुआ था बम, जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहला, पुलिस टीम मौके पर..

Breaking: Many people injured in the bomb blast, the bomb was kept in a bag, the entire area was shaken by the massive blast, police team on the spot..

Bomb Explosion : एक बड़े बम धमाके की खबर है। ब्लास्ट में कई लोग घायल हैं। ये घटना बिहार के कटिहार जिले की है। जानकारी के मुताबिक घटना जिले के बलरामपुर थाना क्षेत्र में लाछोर चौक के पास घटी है। इस धमाके में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। जिसमें दो महिला और दो पुरुष हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जिस इलाके में बम विस्फोट हुआ वो पश्चिम बंगाल का सीमावर्ती क्षेत्र है। शिवरात्रि से पहले इस विस्फोट ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों की पहचान शेख बजरू (36), दिलों खातून (40), बिजलो (35), और गोपाल (18) के रूप में हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कटिहार जिले के बलरामपुर में लाछोर के पास रास्ते में एक अज्ञात बैग पड़ा हुआ था। जैसे ही वो उसे देखने के लिए एक युवक झुका, जोरदार धमाका हो गया। धमाके में वहां मौजूद सभी लोग घायल हो गए।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फ़िलहाल बलरामपुर और तेलता थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाया गया है। इस विस्फोट के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

घायल के मुताबिक वो रास्ते से जा रहा था, इसी दौरान दो महिला ने उसे रुकने को कहा. महिला ने बताया कि ये बैग यहां रखा हुआ है। जैसे ही उसने बैग खोला, जोरदार ब्लास्ट हो गया। घटना में चार लोग घायल है, सभी का इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

close