सांसदों की शादी : सांसद महुआ मोइत्रा ने सांसद पिनाकी मिश्रा संग रचायी शादी, जानिये कौन हैं 65 साल के पिनाकी मिश्रा…

Marriage of MPs: MP Mahua Moitra married MP Pinaki Mishra, know who is 65-year-old Pinaki Mishra...

Mahua Moitra And Pinaki Mishra Wedding: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की चर्चित सांसद महुआ मोइत्रा और बीजू जनता दल (BJD) के वरिष्ठ नेता पिनाकी मिश्रा ने शादी रचा ली है। ये शादी विदेश में एक निजी समारोह में रचायी गयी है। हालांकि इसकी जानकारी तब सामने आयी, जब विदेश में दोनों नेता की साथ में तस्वीर सामने आयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह शादी बेहद निजी समारोह था, जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवारजन शामिल हुए। न तो पार्टी की कोई आधिकारिक घोषणा की गई और न ही विवाह समारोह को सार्वजनिक किया गया। हालांकि, अब सोशल मीडिया पर दोनों के शादी की खबर और कुछ तस्वीरें सामने आने के बाद यह खबर सुर्खियों में है। बताया जा रहा कि महुआ और पिनाकी ने चुपचाप जर्मनी में शादी रचायी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि महुआ मोइत्रा, जो अपने बेबाक बयानों और संसद में धारदार भाषणों के लिए जानी जाती हैं, इस विवाह को लेकर लंबे समय तक वो विवादों में भी रही थीं। महुआ मोइत्रा का बतौर सांसद दूसरा कार्यकाल चल रहा है. वे 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की कृष्णा नगर सीट से खड़ी हुई थीं। महुआ ने इस चुनाव में जीत दर्ज की थी। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार कल्याण चौबे को हराया था। महुआ दूसरी बार फिर इसी सीट से चुनी गईं. उन्होंने इस बार भाजपा की प्रत्याशी अमृता रॉय को हराया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं, पिनाकी मिश्रा, जो ओडिशा के प्रतिष्ठित नेता और वरिष्ठ वकील हैं, पहले से राजनीति और न्यायिक हलकों में एक मजबूत पहचान रखते हैं। बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की बात करें तो पुरी से सांसद हैं। लोकसभा के डेटा के मुताबिक पिनाकी की पहली शादी संगीता मिश्रा से हुई थी, पिनाकी और संगीता 16 जनवरी 1984 को शादी के बंधन में बंधे थे। इन दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब पिनाकी महुआ के साथ रिश्ते में आ गए हैं।

Related Articles

close