सामूहिक आत्महत्या : एक ही परिवार के 7 सदस्यों ने एक साथ की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी ये बात

बड़ी खबर : गुजरात के सूरत में बड़ी घटना हुई है. यहां पर एक ही परिवार के 7 सदस्यों की मौत हो गई है. कहा जा रहा है कि सभी ने सुसाइड किया है. मृतकों में तीन बच्चे शामिल हैं. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. बताया रहा है कि आर्थिक तंगी के कारण परिवार के सदस्यों ने आत्महत्या की है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

मामले पर जानकारी देते हुए सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने कहा “एक परिवार के सात सदस्यों ने आत्महत्या कर ली है. उन्होंने एक सुसाइड नोट लिखा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सुसाइड नोट भी आया सामने

फर्नीचर व्यापारी के घर से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में मनीष सोलंकी ने आर्थिक समस्याओं का जिक्र किया है। यानी पैसों की दिक्कत के चलते मनीष और उसके पूरे परिवार ने एक साथ जान देने का फैसला किया। रिपोर्ट के मुताबिक, मनीष सोलंकी का फर्नीचर का व्यापार है। शनिवार की सुबह जब उनके कर्मचारियों ने फोन किया और जवाब नहीं मिला तब वो उनके पहुंचे। दरवाजा नहीं खुलने पर कर्मचारी खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे। लेकिन अंदर का दृश्य देखकर वो दहल गए। घर के अंदर सात लोगों की लाश थी।

सूरत के डीसीपी राकेश बारोट ने बताया कि ‘परिवार के सात लोगों ने सुसाइड किया है। सुसाइड नोट सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक यह पता चला है कि आर्थिक समस्याओं के चलते घर के लोगों ने आत्महत्या की है। मृतकों में मनीष सोलंकी, उनके माता-पिता, पत्नी और तीन बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close