चमत्कार : …और जिंदा हो गया जवान ….अर्थी पर लिटाकर जा रहे थे श्मशान, तभी उठ बैठा मृत जवान…चमत्कार देख लोग रह गये दंग

अकोला। महाराष्ट्र के अकोला में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। होमगार्ड का एक जवान अर्थी पर लिटाकर श्मशान ले जाने के दौरान जिंदा हो गया। इस नजारे को जिस किसी ने भी देखा दंग रह गया। कुछ लोग इसे दैविक चमत्कार बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अंधविश्वास। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है. जानकारी के अनुसार, अकोला के विवरा गांव का 25 वर्षीय प्रशांत मेसरे चन्नी पुलिस थाने में होमगार्ड के तौर पर पोस्टेड हैं।

तबीय खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया था। इलाज कराकर लौटने के बाद उसकी मौत हो गयी। परिवार में मातम पसर गया. प्रशांत के परिजन अर्थी सजाकर अंतिम संस्कार के लिए होमगार्ड जवान के शव को श्मशान ले जा रहे थे। अचानक बांस की सीढ़ी से बंधी ‘लाश’ की सांसें चलने लगीं। यह देख लोग हैरान रह गए। युवक के माता-पिता ने उसे माता के मंदिर ले गए, जहां युवक जिंदा हो गया। तांत्रिक दीपक बोरले ने दावा किया कि यह माता का चमत्कार है। घटना के बाद पुलिस ने तुरंत युवक, उसके माता-पिता और तांत्रिक को थाने बुलाया. पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है. इसमें तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक जब होमगार्ड जवान प्रशांत की अर्थी सजायी गयी थी, उसी दौरान एक तांत्रिक वहां आया था, जिसने दावा किया था कि वो युवक को जिंदा कर देगा। तांत्रिक के कहने पर ही युवक को एक मंदिर के कमरे में ले जाया गया। काफी देर पूजा पाठ के तांत्रिक होमगार्ड के जवान को लेकर बाहर निकला। पहले तो इस घटना का किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन युवक को जिंदा देख हर कोई हैरत में जरूर पड़ गया। इधर स्थानीय लोग इस घटना को विश्वास में नहीं ले पा रहे हैं, लिहाजा पुलिस ने जांच शुरू की है। इधर, युवक अब पूरी तरह से तंदरूस्त बताया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close