मनरेगा घोटाला: मनी लॉन्ड्रिंग केस में असिस्टेंट इंजीनियर शशि प्रकाश का ईडी कोर्ट में सरेंडर,भेजा गया जेल

रांची: मनरेगा घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में असिस्टेंट इंजीनियर शशि प्रकाश ने ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में गुरुवार को सरेंडर किया। सरेंडर के बाद अदालत ने उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शशि पर खूंटी जिले में हुए मनरेगा घोटाले में शामिल होने और उस घोटाले के द्वारा अवैध कमाई करने का आरोप है।
बता दें कि शशि प्रकाश, राजेंद्र जैन, पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा तथा जयप्रकाश के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें शशि को मनी लॉन्ड्रिंग का आरोपी तथा मनरेगा घोटाले से करोड़ों रुपए की अवैध कमाई का आरोप है।









