Mansoon Return : झारखंड में फिर हुई मानसून की वापसी, इस दिन जमकर होगी बारिश

रांची : झारखंड में मानसून की बेरुखी से खेती-किसानी पर संकट के बाद मंडराने लगे हैं। हालांकि, इस बीच राहत की खबर है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 जुलाई से झारखंड में मानसून फिर सक्रिय होगा। मौसम विभाग ने गुरुवार को रांची, बोकारो, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश की संभावना जताई है। वहीं खूंटी और गुमला में बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका जताई है। मौसम विभाग कहना है कि 27 जुलाई को राज्य के तकरीबन सभी जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी।

26 जुलाई को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हो सकती है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

27 जुलाई को राज्य में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 28 जुलाई को राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. शेष भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

29 जुलाई को राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 30 और 31 जुलाई को राज्य के सभी हिस्सों में बारिश दर्ज की जायेगी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गुरुवार को इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र (रांची) ने पूर्वानुमान जाहिर किया है कि गुरुवार को बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा और सिंहभूम में तेज बारिश होगी। 28 जुलाई को राज्य के तकरीबन सभी जिलों में बारिश होगी। इस बीच गोड्डा में अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट रहा है। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close