6 अगस्त से झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र, सर्वदलीय बैठक में बनी बड़ी सहमति; सदन में हंगामे पर रहेगा फोकस?

स्पीकर रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत सत्ता और विपक्ष के नेताओं ने सुचारू व गरिमापूर्ण संचालन पर जताई सहमति।

 

रांची।

झारखंड विधानसभा का षष्ठम (मॉनसून) सत्र 6 अगस्त से शुरू होने जा रहा है। सत्र की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधानसभा स्थित स्पीकर कक्ष में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने की, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सदन के शांतिपूर्ण संचालन पर बनी सहमति

बैठक में मॉनसून सत्र को सफल, सुचारू और गरिमापूर्ण ढंग से संचालित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। सभी दलों ने लोकतांत्रिक परंपराओं और संसदीय मर्यादाओं का पालन करते हुए सदन की कार्यवाही चलाने पर सहमति जताई।

विधानसभा अध्यक्ष ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सदन की कार्यवाही को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सकारात्मक माहौल में संचालित करने में सहयोग दें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सत्ता और विपक्ष के नेता रहे मौजूद

सर्वदलीय बैठक में संसदीय कार्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक प्रदीप यादव, सुरेश पासवान, अरूप चटर्जी, जयराम कुमार महतो, निर्मल महतो सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।

6 अगस्त से शुरू होगा अहम सत्र

मॉनसून सत्र के दौरान सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत मुद्दे सदन में रख सकती है। वहीं विपक्ष भी राज्य से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। ऐसे में इस बार का विधानसभा सत्र राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close