मां तुने क्या किया : 5 दिन की दुधमुंही को फांसी पर लटकाया, फिर खुद भी उसी पेड़ में फंदे पर लटकी, बाप कहता था भूत का बच्चा

जशपुर । झारखंड से सटे छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आयी है। मां ने पहले पहले अपनी 5 दिन की दुधमुंही बच्ची को पेड़ पर फांसी पर लटका दिया और फिर खुद भी उसी पेड़ में फांसी के फंदे पर झूल गयी। घटना के बाद पूरा इलाका सन्न है। इस मामले में पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं पति से पूछताछ कर रही है।

दिल दहलाने वाली ये घटना जशपुर जिला के बागीचा के घुघरी गांव की है। पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची और दोनों के शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस को अभी तक इस मामले में मौत की वजह का पता नहीं चला है। हालांकि इसे लेकर गांव में अलग-अलग चर्चा है। दोनों का शव घर से दूर जंगल के पास पेड़ से लटका मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां का पेड़ के ऊपर और दुधमुंहे बच्चे का पेड़ के निचले हिस्से में लटका मिला है।आसपास के लोगों के मुताबिक बच्ची का जन्म 9 महीने से पहले सातवें महीने में ही हो गया था। प्री मेच्योर होने की वजह से महिला का पति उसे भूत का बच्चा कहता था। यही नहीं नवजात के साथ मां को भी घर से वह बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद महिला ने ये आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस को पूछताछ में महिला के पति ने बताया है कि उसकी पत्नी की मानसिक रूप से कमजोर थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close