Mumbai by traffice police : नए साल पर मुंबई वालों ने जमकर तोड़े ट्रैफिक नियम, 89 लाख रुपये वसूला गया जुर्माना

Mumbai by traffice police : नए साल के मौके पर मुंबईवालों ने जमकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं. मुंबई की यातायात पुलिस अधिकारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने, यातायात के सुचारू प्रवाह में बाधा डालने, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने, सिग्नल तोड़ने और वनवे सड़कों पर वाहन चलाने वाले 17,800 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई.

समाचार एजेंसी पीटीआई से अधिकारी ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से ई-चालान के जरिए 89,19,750 रुपये जुर्माना वसूला. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहर में नए साल के जश्न के दौरान सड़क नियमों के उल्लंघन के लिए 17,800 लोगों पर जुर्माना कर 89.19 लाख रुपये वसूला.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उल्लंघनकर्ताओं से सख्ती से निपटा गया 

पुलिस ने कई वाहनों को जब्त भी किया और जश्न में डूबे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की कोशिश की. अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ट्रैफिक नियमों को लेकर ऐसी सख्ती जारी रहेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, और जुहू चौपाटी से ज्यादा मामले आये सामने 

मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, बांद्रा बैंडस्टैंड और जुहू चौपाटी समेत प्रमुख स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए थे. अधिकारी ने बताया कि किसी भी हादसे से बचने के लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुंबई पुलिस की अपील

मुंबई पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखें. “जिम्मेदार नागरिक बनें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. यह आपकी और दूसरों की जिंदगी बचा सकता है.”

Related Articles

close