दुमका में फिर हत्या कांड.. तीन अपराधियों ने युवक की गोली मार कर की हत्या..

दुमका इन दिनों झारखंड की उपराजधानी दुमका आतंक और क्राइम का केंद्र बिंदु बना हुआ है। हर दिन किसी न किसी घटना की खबर से दुमका दहल उठता है। एक घटना के बाद एक की आए दिन खबर से दुमका चर्चा का विषय बन जा रहा है। वैसे तो क्राइम की खबर आती है परंतु लगातार हो रही ऐसी घटना से पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। ऐसी ही एक घटना दुमका जिले के शुक्रवार रात की है। शुक्रवार रात एक घटना में अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। दुमका जिले के तालझारी थाना इलाके की ये घटना है,जहां पर अज्ञात अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। मौका ए वारदात पर ही युवक की मौत हो गई।

घटना के संबंध में बताया कि तीन अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। मृतक बिहार का रहने वाला है और उसकी पहचान दिलीप साह नामक युवक के रूप में हुई है। जो 2 दिन पहले दिल्ली से काम कर तालझारी अपने ससुराल आया था। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद दुमका पुलिस रेस हो गई। हत्या के कारणों का पता अभी नही चल पाया है। पुलिस अज्ञात अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी है। साथ ही सारे बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close