ASI की हत्या: पत्नी और बेटे ने मिलकर ASI को उतारा मौत के घाट, पुलिस की जांच में हुआ चौकाने वाला खुलासा, बेटा और मां मिलकर पिता से ….

हरियाणा। ASI की पत्नी और बेटे ने ही निर्मम हत्या कर दी। रौंगटे खड़े कर देने वाली ये घटना गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव की बतायी जा रही है। GRP में ASI राजबीर यादव की हत्या के आरोप में गुरुग्राम पुलिस ने एएसआई की पत्नी और बेटे सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मृत एएसआई राजबीर यादव हरियाणा के रेवाड़ी में जीआरपी थाने में तैनात थे। वह अपनी पत्नीो सरिता यादव और बेटे यश यादव के साथ गुरुग्राम के शिकोहपुर गांव में रहते थे।

महिला को उसके घर से गिरफ्तार किया गया था, जबकि यश यादव, अक्षय उर्फ चिराग और साहबराम को मंगलवार को गुरुग्राम के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, यश ने खुलासा किया है कि उनकी संपत्ति उसके पिता के नाम पर थी, जिन्होंने उसे सारी संपत्ति से बेदखल कर दिया था। पुलिस ने बताया कि राजबीर और उसकी पत्नीक सरिता और बेटे यश के बीच संपत्ति को लेकर विवाद था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यश अपने पिता से संपत्ति उसके नाम करने के लिए कहता था, जो राजबीर नहीं कर रहे थे। इस वजह से यश ने सरिता, अपने दोस्त अक्षय और उसके चाचा साहबराम ने राजबीर की हत्या की योजना बनाई। एसीपी (अपराध) वरुण दहिया ने कहा, “योजना के अनुसार, अक्षय, यश को उत्तर प्रदेश ले गया, जहां उन्होंने 60,000 रुपये में एक अवैध पिस्तौल खरीदी। उसी का इस्तेमाल यश ने 1 -2 नवंबर की दरम्यानी रात को अपने पिता को मारने के लिए किया था। पुलिस को गुमराह करने के लिए यश ने दावा किया कि जब उसके पिता ने गोली चलाई, तब सरिता ने आत्मरक्षा में बंदूक का इस्तेमाल किया।” राजबीर के बड़े भाई सतबीर सिंह ने अपनी शिकायत में मृतक की पत्नीक और बेटे को मुख्य आरोपी बताया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close